
Book Information’s | |
Author | Amitabh Satyam |
ISBN | 978-93-87863-96-5 |
Language | English |
Pages | 282 |
Binding | Paperback |
Genre | Social Science |
Publish On | August, 2018 |
Publisher | Bloomsbury India |
लेखक यहाँ प्रताड़ित करने वाली पत्नियों के लक्षण भी बताते हैं। आगे आठवें और नौवें अध्याय में वो उन कानूनों पर चर्चा करते हैं जिनपर कई लोगों की रोजी-रोटी टिकी है। इन कानूनों के न होने से, मुकदमेबाजी के आभाव में, एक पूरा वर्ग बेरोजगार हो जाएगा। तीसरे हिस्से में वो बताते हैं कि ऐसे कानूनों से खुद को बचाने के लिए पुरुषों को क्या करना चाहिए। सिर्फ भारतीय संस्कृति को शर्मिंदा करने के उद्देश्य से बने कुछ मिथक भी वो तोड़ देते हैं।
आखरी हिस्सा सिर्फ एक अध्याय का है, जहाँ वो कहते हैं कि अभी सारी उम्मीदें खत्म नहीं हुई। जैसे सभी पुरुषों को बुरा नहीं कहा जा सकता वैसे ही सभी स्त्रियाँ बुरी हों, ऐसा भी जरूरी नहीं। अपनी बेटियों के नाम लिखी एक चिट्ठी से, लेखक अपनी किताब का अंत करते हैं। यहाँ वो अपनी ओर से संबंधो, विवाह, सशक्तिकरण और जीवन जैसे मुद्दों पर बच्चियों को अपनी सलाह देते हैं।
अगर सोचा जाए कि ये किताब किसके लिए लिखी गयी है तो कई नाम याद आते हैं। कानून बनाने वालों और मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों को इसे पढ़ना चाहिए ताकि कानून की खामियां उन्हें भी नजर आयें। स्त्रियों और पुरुषों दोनों को इसे ये समझने के लिए पढ़ना चाहिए कि किसी सम्बन्ध से कैसी अपेक्षाएं रखी जाएँ, और क्या करना एक पक्ष का शोषण होगा। ये किसी तयशुदा पाठकवर्ग के लिए नहीं लिखी गयी इसलिए ये बोझिल अकादमिक भाषा में लिखी किताब नहीं है।
नारीवाद के नाम पर होने वाली कर्कश बहसों के बीच अगर सही और गलत को तर्क की कसौटी पर देखना हो तो एक बार इस किताब पर विचार किया जा सकता है।
Follow on WhatsApp : Subscribe to our official WhatsApp channel to receive alerts whenever new posts are published on AuthorsWiki. Please note, we only share content on WhatsApp channel that is highly relevant and beneficial to authors, ensuring you stay updated with valuable insights, tips, and resources. Follow on WhatsApp
Copyright Notice © Re-publishing of this exclusive post, including but not limited to articles, author interviews, book reviews, and exclusive news published on AuthorsWiki.com, in whole or in part, on any social media platform, newspaper, literary magazine, news website, or blog, is strictly prohibited without prior written permission from AuthorsWiki. This content has been created exclusively for AuthorsWiki by our editorial team or the writer of the article and is protected under applicable copyright laws.