‘तेरी मेरी कहानी है’ उपन्यास के लेखक अतुल प्रभा जी से साक्षात्कार

0
Atul Prabha Interview

AuthorsWiki को साक्षात्कार के लिए अपना कीमती समय देने के लिए अतुल जी आपका धन्यवाद करते हैं। अतुल शिक्षा से लागत एवं प्रबंधकीय लेखाकार (Cost and Management Accountant) हैं। पेशे से वह विदेशी ग्लोबल निजी कंपनियों में बीस साल से वित्तीय प्रमुख (Finance Head) का काम कर रहे हैं। जापानी, कोरियाई, जर्मन, फ्रेंच, कैनेडियन, कई देशों की कंपनियों में उन्होंने अब तक वित्तीय प्रमुख के रूप में काम किया है। एशिया और यूरोप में काम के सिलसिले में काफी भ्रमण भी किया है। बाहर जा कर उन्होंने अनुभव किया कि भारत कितना खूबसूरत है। साहित्य का उन्हें दस साल की उम्र से चस्का लगा। उन्होंने हजारों किताबें पढ़ीं लेकिन पहला उपन्यास अब लिखा है जब उनके पास कहने को एक बेजोड़ प्रेम गाथा है जिसका दायरा पचास सालों तक फैला हुआ है। AuthorsWiki को दिए गए साक्षात्कार में लेखक ने अपनी साहित्यिक यात्रा को हमारे साथ शेयर किया। आशा करते हैं कि पाठकों को अतुल जी का साक्षात्कार पसंद आएगा। साक्षात्कार के कुछ प्रमुख अंश आपके लिए प्रस्तुत हैं-

AuthorsWiki : क्या आप अपनी प्रकाशित पुस्तकों के बारे में बताना चाहेंगे?

Atul : पहली प्रकाशित पुस्तक एक उपन्यास है, “तेरी मेरी कहानी है” यह अक्टूबर 2021 में प्रकाशित हुआ है। इस उपन्यास की आशातीत सफलता के बाद इसका वृहद संस्करण जनवरी 2022 में सत्य बोध से प्रकाशित हुआ है। इस वृहद संस्करण का नाम है, “पल पल दिल के पास”, इसे भी पाठकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दोनो पुस्तकें अमेजन प्राइम पर भी उपलब्ध हैं।

AuthorsWiki : पुस्तक प्रकाशन के लिए विचार कैसे बना या कैसे प्रेरित हुए?

Atul : “तेरी मेरी कहानी है” एक सत्य घटना है। कोरोना ने कैसे देश और दुनिया पर अपना बुरा असर डाला है और सच्चा प्यार इससे कैसे लड़ता है, यह इसकी पृष्ठभूमि है।

AuthorsWiki : आपकी पसंदीदा लेखन विधि क्या है, जिसमें आप सबसे अधिक लेखन करते हैं?

Atul : उपन्यास ही लिखे हैं और आगे भी उपन्यास ही लिख रहा हूं। प्रेम सबका केंद्र बिंदु है और रहेगा। प्रेम पर हो इंसानियत कायम है।

AuthorsWiki : किसी भी लेखक या लेखिका के लिए पहली प्रकाशित पुस्तक बहुत ही मायने रखती है और उसके प्रकाशन का अनुभव बहुत खास होता है। क्या आप प्रथम प्रकाशन के उस अनुभव को हमारे पाठकों के बीच साझा करेंगे?

Atul : प्रथम उपन्यास मेरे साथ हुई दुर्घटना से निकला है। मेरे लिए बहुत बुरा अनुभव था। मैने अपने अनुभव को ईमानदारी के साथ लिखा है और मेरे पाठकों ने इसे पसंद भी किया है।

AuthorsWiki : आप साहित्य सृजन कब से कर रहें हैं, अब तक अर्जित उपलब्धियों की जानकारी देना चाहेंगे?

Atul : जैसा पहले बताया गया है लेखक मैं दुर्घटना वश बना। पहले उपन्यास को सिर्फ कुछ ही महीनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कुछ पुरस्कार भी मिल चुके हैं जैसे Delhi Wire का “Top 50 Most Influential Writer of 2021”

AuthorsWiki : क्या वर्तमान या भविष्य में कोई किताब लिखने या प्रकाशित करने की योजना बना रहें हैं?

Atul : जी, योजना है। मेरा दूसरा उपन्यास “दिल धड़कने दो” लगभग तैयार है और Pre Production मे है। यह तीन दोस्तों की कहानी है जो 1970 से 2022 के 52 सालों में फैली है।

AuthorsWiki : हर लेखक का अपना कोई आईडियल होता है, क्या आपका भी कोई आईडियल लेखक या लेखिका हैं? और आपकी पसंदीदा किताबें जिन्हें आप हमेशा पढ़ना चाहेंगें?

Atul : जीए वैसे तो मुझे हिंदी के सभी पुराने धुरंधर लेखक अच्छे लगते हैं पर मैं फैन हूं पल्प फिक्शन के अपने समय के जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्माजी का। कॉलेज के समय मैं उनसे मिलता भी था और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करता था।

AuthorsWiki : लेखन के अलावा आपके अन्य शौक क्या हैं, जिन्हे आप खाली समय में करना पसंद करते हैं?

Atul : मैं पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हूं पर मुझे खाली समय में पढ़ने का और ब्रिस्क वॉक करने का बहुत शौक है। मैं अपने साथ समय बिताना बहुत पसंद करता हूं।

AuthorsWiki : आपके जीवन की कोई ऐसी प्रेरक घटना जिसे आप हमारे पाठकों के साथ साझा करना चाहेंगे?

Atul : जी, वो सच्ची घटना आप मेरी पुस्तक “तेरी मेरी कहानी है।” में पढ़ सकते हैं।

AuthorsWiki : हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य के उत्थान पर आप कुछ कहना चाहेंगे?

Atul : हिंदी भाषा में बहुत कुछ कालजई रचा जा चुका है। अभी भी हिंदी भाषी डिजिटल फिल्में और धारावाहिक खूब बिकते हैं। आवश्यकता है तो सिर्फ हिंदी भाषा को बेहिचक हर जगह प्रयोग करने की। यह डाउनमार्केट नहीं, अपमार्केट है।

AuthorsWiki : क्या आप भविष्य में भी लेखन की दुनिया में बने रहना चाहेंगे?

Atul : अवश्य। भाग्य ने साथ दिया तो।

AuthorsWiki : अपने पाठकों और प्रशंसकों को क्या संदेश देना चाहते हैं?

Atul : खुल के जीएं। जिंदगी एक बार मिलती है।

अतुल जी पुस्तक ‘तेरी मेरी कहानी है‘ को अमेजन से प्राप्त किया जा सकता है-

Follow on WhatsApp : Subscribe to our official WhatsApp channel to receive alerts whenever new posts are published on AuthorsWiki. Please note, we only share content on WhatsApp channel that is highly relevant and beneficial to authors, ensuring you stay updated with valuable insights, tips, and resources.   Follow on WhatsApp


Copyright Notice © Re-publishing of this exclusive post, including but not limited to articles, author interviews, book reviews, and exclusive news published on AuthorsWiki.com, in whole or in part, on any social media platform, newspaper, literary magazine, news website, or blog, is strictly prohibited without prior written permission from AuthorsWiki. This content has been created and curated exclusively for AuthorsWiki by our editorial team, or the writer or verified contributors of the article and is protected under applicable copyright laws. To learn more about how this content is protected, please read our full Copyright Policy.

LEAVE A REPLY

Thanks for choosing to leave a comment. Please keep in mind that all comments are moderated according to our comment policy, and your email address will not be published. Please do not use keywords in the name field. Let us have a meaningful conversation.

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!