काव्य संग्रह ‘जज्बा और जुनून’ के लेखक आशीष गुप्ता ‘आशू’ से साक्षात्कार

0
interview with ashish gupta

AuthorsWiki को साक्षात्कार के लिए अपना कीमती समय देने के लिए आशीष गुप्ता ‘आशू’ का धन्यवाद करते हैं। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि लेखक की एक पुस्तक ‘जज्बा और जुनून’ पिछले दिनों प्रकाशित हुई है। लेखक ने साक्षात्कार के दौरान साहित्यिक सफर एवं अनुभवों को भी हमारे साथ साझा किया। आशा करते हैं कि पाठकों को लेखक के साथ यह एक्सक्लूसिव साक्षात्कार अवश्य पसंद आएगा। साक्षात्कार के कुछ प्रमुख अंश आपके लिए प्रस्तुत हैं-

AuthorsWiki : आपको पहली बार कब एहसास हुआ कि आप लेखक बनना चाहते हैं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : कविता, शायरी, गीत का मुझे बचपन से ही सौख रहा, कुछ वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर कुछ अपने हितेषी लेखक मित्रों से परिचय हुआ। जिनसे कुछ नया सीखा। फिर थोड़ा व्यवस्थित तरीके से लिखने समझने लगा।

AuthorsWiki : आपकी एक पुस्तक पिछले दिनों ही प्रकाशित हुई है, उसके बारे में जानकारी देना चाहेंगें, ताकि पाठक आपकी किताब के बारे में ज्यादा जान सकें?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जी हां अभी जल्दी ही मेरी किताब ‘जज्बा और जुनून’ प्रकाशित हुई। जिसका संपादन पूनम पाठक बदायूं ने किया है।

AuthorsWiki : पुस्तक प्रकाशित कराने का विचार कैसे बना या किसी ने प्रेरणा दी?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : पुस्तक पढ़ने में मुझे बचपन से ही दिलचस्पी रही है। मैं बचपन से ही डायरी लिखता रहा हूँ। लेखकों के संपर्क में आने से विचारों को दिशा मिली। सोचा पुस्तक प्रकाशित होना, और सार्थकता का काम रहेगा।

AuthorsWiki : पुस्तक के लिए रचनाओं के चयन से लेकर प्रकाशन प्रक्रिया तक के अनुभव को पाठकों के साथ साझा करना चाहेंगें?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जी फिलहाल, तो बहुत सुंदर, सुखद अनुभव रहा है। कुछ लाइनों में बयां करना मुझे लगता मुमकिन नही

AuthorsWiki : आपकी पहली सृजित रचना कौन-सी है और साहित्य जगत में आगमन कैसे हुआ, इसके बारे में बताएं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जी मुझे अपनी पहली रचना तो याद नही, क्योंकि बचपन से ही लिखते रहे, हां 6-7 वर्ष पूर्व मेरी मुलाकात सोशल साइट पर पहले से जुड़े कुछ लोगों से हुई। उनसे बातचीत हुई, मैंने भी अपना इंट्रेस्ट बताया। बस इसी तरह सभी की सलाह से रास्ते दिखे और तब उस वक्त मैंने पहली प्रकाशित रचना हिंदी विषय पर लिखी।

AuthorsWiki : अब तक के साहित्यिक सफर में ऐसी रचना कौन सी है, जिसे पाठकवर्ग, मित्रमंडली एवं पारिवारिक सदस्यों की सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया प्राप्त हुई?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : ऐसा तो कुछ नही कह सकते है, क्योंकि कई रचनाएं मैंने लिखी और समय समय पर सभी को सराहा गया है।

AuthorsWiki : किताब लिखने या साहित्य सृजन के दौरान आपके मित्र या परिवार या अन्य में सबसे ज्यादा सहयोग किससे प्राप्त होता है?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : धीरे धीरे कुछ कुछ सीखता रहा, सीखते है। मुझे ठीक से लिखने समझने के लिए मेरे ह्रदय की आवाज, सूझबूझ और मेरी बहन पूनम पाठक बदायूं का सदैव प्रोत्साहन मिला है। तभी से कोशिश करता हूँ कि कुछ अच्छा लिख सकूं।

AuthorsWiki : साहित्य जगत से अब तक आपको कितनी उपलब्धियाँ / सम्मान प्राप्त हो चुके हैं? क्या उनकी जानकारी देना चाहेंगें?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : वैसे सभी का प्रेम साथ भाईचारा ही दिल को ठंडक देने के लिए बहुत होता है। लेकिन मुझे कई संस्थानों से सम्मान पत्र मिल चुके हैं।

AuthorsWiki : आप सबसे ज्यादा लेखन किस विद्या में करतें है? और क्या इस विद्या में लिखना आसान है?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : मैं अधिकतर कविता शायरी गजल गीत लिखता हूँ। वैसे आलेख लिखना भी मुझे प्रिय है।

AuthorsWiki : आप साहित्य सृजन के लिए समय का प्रबंधन कैसे करते हैं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जरा सी बात है, लिखना अच्छा लगता। आदत में है, तो थोड़ा सा समय निकाल ही लेते है।

AuthorsWiki : आप अपनी रचनाओं के लिए प्रेरणा कहां से प्राप्त करते है?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : मैं अपने लेखन के लिए प्रेरणा महापुरुषों के विचार महाकवियों की रचनाओं आदि से प्राप्त करता हूँ।

AuthorsWiki : आपके जीवन में प्राप्त विशेष उपलब्धि या यादगार घटना, जिसे आप हमारे पाठकों के साथ भी शेयर करना चाहते हैं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : बचपन से सपना था कि नायक बनूं। लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व लखनऊ रहा, वहां, राष्ट्रीय कथक संस्थान में कथक नृत्य सीखा, एक्टिंग भी सीखी, लेकिन मां को मेरे बगैर अच्छा नही लगता था। रोती थी बहुत, बेटा घर लौट आओ। आंखो के सामने रहो। मां की आज्ञा का पालन किया। छोड़ दिया पर मुझे यकीन है। आज परिवार के साथ हूँ। समाज के साथ हूँ। मां के आशीर्वाद से हर खुशी है। जमीन से जुड़ा व्यक्ति हूँ। तो आज लगता है मेरे अनगिनत हित ही छिपे थे जो मां ने घर बुलाया।

AuthorsWiki : हर लेखक का अपना कोई आईडियल होता है, क्या आपका भी कोई आईडियल लेखक या लेखिका हैं? और आपकी पसंदीदा किताबें जिन्हें आप हमेशा पढ़ना पसंद करते हैं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जी हम कोशिश करते जहां सीखने को मिलता कोशिश करते सीखने की, सभी लेखक ही कुछ खास ही लिखते, होते। वैसे मुझे धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में भी रुचि है।

AuthorsWiki : हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य के उत्थान पर आप कुछ कहना चाहेंगे?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : हिंदी हमारी मातृभाषा है, अदभुत है, सुंदर है। हमें इसका प्रचार प्रसार सदैव ही करते रहना चाहिए। साहित्य के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, समाज से जुड़ी, धर्म से जुड़ी, और देश से जुड़ी वर्तमान, भविष्य, भूतकाल आसपास सभी चीजों को गहनता से समझते हुए.. समय समय पर उजागर करते रहना चाहिए।

AuthorsWiki : साहित्य सृजन के अलावा अन्य शौक या हॉबी, जिन्हे आप खाली समय में करना पसंद करते हैं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : समाज सेवा प्रिय है भावना है समर्थ के अनुसार सदैव ही प्रयास किया। ईश्वर कृपा बनाए रखे।

AuthorsWiki : क्या भविष्य में कोई किताब लिखने या प्रकाशित करने की योजना बना रहें हैं? यदि हां! तो अगली पुस्तक किस विषय पर आधारित होगी?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जज्बा और जुनून मेरी पहली पुस्तक है। मुझे अपनों से बहुत हौसला मिला, साथ मिला, मुझे पूरी उम्मीद है कि दूसरी पुस्तक भी प्रकाशित होनी चाहिए।

AuthorsWiki : साहित्य की दुनिया में नये-नये लेखक आ रहे है, उन्हें आप क्या सलाह देगें?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जी मैं उनके लिए यही कहना चाहूंगा कि दीप से दीप जलाते चले। जितना हो सके एक दूसरे का साथ रहे। हमारी मानवीयता कभी खत्म न हो। हम रहे ना रहे लेकिन एक दूजे के दिलों में हमेशा रहे ।

AuthorsWiki : क्या आप भविष्य में भी लेखन की दुनिया में बने रहना चाहेंगे?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : जी प्रयास रहेगा।

AuthorsWiki : यह अंतिम प्रश्न है, आप अपने अज़ीज शुभचिन्तकों, पाठकों और प्रशंसकों के लिए क्या संदेश देना चाहते हैं?

Ashish Gupta ‘Ashu’ : सभी को मेरा धन्यवाद है और संदेश यही कि भाईचारा मित्रता मानवता सदैव रहे।

लेखक की पुस्तक कैसे प्राप्त करें-

आप लेखक की पुस्तक को अमेजन से खरीद सकते हैं।

यदि आप लेखक की किताब को पढ़ चुकें हैं तो अपनी प्रतिक्रिया या विचारों को कमेंट करके जरूर शेयर करें।

Follow on WhatsApp : Subscribe to our official WhatsApp channel to receive alerts whenever new posts are published on AuthorsWiki. Please note, we only share content on WhatsApp channel that is highly relevant and beneficial to authors, ensuring you stay updated with valuable insights, tips, and resources.   Follow on WhatsApp


Copyright Notice © Re-publishing of this exclusive post, including but not limited to articles, author interviews, book reviews, and exclusive news published on AuthorsWiki.com, in whole or in part, on any social media platform, newspaper, literary magazine, news website, or blog, is strictly prohibited without prior written permission from AuthorsWiki. This content has been created and curated exclusively for AuthorsWiki by our editorial team, or the writer or verified contributors of the article and is protected under applicable copyright laws. To learn more about how this content is protected, please read our full Copyright Policy.

LEAVE A REPLY

Thanks for choosing to leave a comment. Please keep in mind that all comments are moderated according to our comment policy, and your email address will not be published. Please do not use keywords in the name field. Let us have a meaningful conversation.

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!