रामशंकर प्रजापति एवं मनमोहन सिंह चौहान द्वारा रचित एवं संपादित बाल कविता संग्रह ‘बाल उमंग’ का विमोचन

0
Release of Children's Poetry Collection 'Bal Umang' edited by Ramshankar Prajapati and Manmohan Singh Chauhan

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्राट उदयन सभागार कलेक्ट्रेड कौशांबी में बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षक रामशंकर प्रजापति द्वारा स्वरचित व संपादित एवं सह संपादक मनमोहन सिंह चौहान की पुस्तक का विमोचन जिलाधिकारी मधुसूदन हल्गी के कर कमलों द्वारा किया गया और साथ में स्नेहाशीष भी प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्राचार्य डाइट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा और अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। जनपद के शैक्षिक जगत से जुड़े सभी पाठकों शिक्षकों ने भी संकलन के संपादकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

विमोचन के मौके पर ‘बाल उमंग’ पुस्तक के लेखक व संपादक रामशंकर प्रजापति जो कि बेसिक शिक्षा विभाग में सिराथू ब्लाक के कांपोजिट स्कूल सेहिया आमद करारी में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2015 में मां निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। लेखक राम शंकर ने अब तक सैकड़ों कविताएं लिखी है और 18 पुस्तकों में प्रकाशित भी हो चुकी है। बता दें कि बेसिक स्तर की गतिविधि आधारित पहली पुस्तक ‘बाल उमंग’ है।

‘बाल उमंग’ की सारगर्भिता व वर्तमान में बेसिक शिक्षा स्कूलों में उपयोगिता उपयोगिता का वर्णन करते हुए संपादकों ने कहा कि पुस्तक बच्चों और पाठकों के ह्रदय के निर्झर भाव की सरिता को अधिक रोचक लोकप्रिय एवं मनोरंजन बनाएगी। जो बच्चों के जीवन के किसी विशेष पक्ष का मार्मिक भावात्मक और कलात्मक वर्णन करती है। यह कहना कतई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ‘बाल उमंग’ सरोवर में खिले उस कमल पुंज की भांति है, जो अपने सौंदर्य से स्वयं सुहासित करते हुए समस्त परिवेश को आनंदित व प्रफुल्लित करेगी और चारों ओर अपनी सुगंध विखेरती रहेगी। यह पुस्तक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के सीखने सिखाने में अधिक रुचि उत्पन्न करेगी एवं उसकी तीव्र गति से ध्यानाकर्षण को बढ़ाने में प्रमुख मदद करेगी। बच्चों के नीरस वातावरण में नवीन ऊर्जा का संचार करेंगी तथा सीखने की क्षमता की गुणवत्ता में वृद्धि करेगी। बाल उमंग पुस्तक हमारा एक छोटा सा अनूठा प्रयास है।

पुस्तक के सहयोगी संपादक मनमोहन सिंह चौहान सिराथू ब्लाक के कम्पोजिट स्कूल कदीपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। जो बेसिक शिक्षा विभाग में कई बार सम्मानित भी किए जा चुके हैं। जिन्होंने अपनी पुस्तक के माध्यम से बच्चो को भावात्मक जुड़ाव की ओर आकर्षित किया है और सभी पाठको व सहयोगियों को स्नेहिल आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Thanks for choosing to leave a comment. Please note that all comments are moderated according to our Comment Policy, and your email address will not be published. Please use your real name or a relevant display name, and avoid promotional content, spam, hate speech, abusive language, personal attacks, or misleading information. Let’s keep the conversation respectful, constructive, and meaningful.

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!