
देशप्रेम विशेषांक ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन का प्रकाशन प्राची डिजिटल पब्लिकेशन और AuthorsWiki द्वारा संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। संकलन में सहभागिता के लिए रचनाकार आमंत्रित हैं। आपको बता दें कि ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रकाशित किया जा रहा है। इससे पूर्व भी प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा चार संकलन प्रकाशित किए जा चुकें हैं, जिनके नाम ‘भारत @ 75’ (भाग-1), ‘भारत @ 75’ भाग -2 और ‘नया भारत’ हैं।
यदि आप भी संकलन में अपनी सहभागिता चाहते हैं तो संकलन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ लें और नियमावली के अनुसार अपनी रचनाएं प्रकाशक को प्रेषित करे।
‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
Last date for submission : 15 December 2024
Estimated Publication : January, 2025
Contribution amount : No Entry Fee
‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया
चरण 1 – सर्वप्रथम आपको जितना जल्दी हो सके, अपनी रचनाएं, घोषणा पत्र एवं लेखक का फोटो निर्धारित ई-मेल पर प्रेषित करना है। ताकि आपकी रचनाओं को पहले आओ, पहले पाओ के आधार स्थान दिया जा सके।
चरण 2 – प्राची डिजिटल पब्लिकेशन एवं AuthorsWiki को फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फॉलो करें। ताकि आप पोस्ट में हमें टैग कर सकें और आपको संकलन से संबंधित अपडेट प्राप्त होते रहें।
प्राची डिजिटल पब्लिकेशन की सोशल मीडिया प्रोफाइल-
Follow on Facebook
Follow on Instagram
AuthorsWiki की सोशल मीडिया प्रोफाइल-
Follow on Facebook
Follow on Instagram
चरण 3 – प्रकाशक द्वारा आपका स्थान सुनिश्चित करने की पुष्टि होने के बाद आपको सोशल मीडिया पोस्टर भेजा जाएगा। रचनाकार को पोस्टर अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट करना है और प्राची डिजिटल पब्लिकेशन व AuthorsWiki के साथ अपने साहित्यिक मित्रों को टैग कर सकते है।
चरण 4 – लेखक द्वारा घोषणा में पत्र में उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर आपको ‘मेरी शान है तिरंगा’ संकलन के ऑफिसियल व्हॉटसएप ग्रुप का लिंक व्हॉटसएप द्वारा प्रेषित किया जाएगा, ताकि आप ग्रुप में शामिल हो सकें और अपनी सहभागिता को सुनिश्चित कर सकें।
‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन के लिए रचनाओं का विषय
देशप्रेम पर आधारित गद्य एवं पद्य सहित सभी विधाओं में रचनाएं या आलेख स्वीकार हैं। संकलन के लिए साहित्यिक रचनाएं गद्य व पद्य या किसी भी विद्या में प्रेषित की जा सकती है।
‘मेरी शान है तिरंगा’ संकलन में शामिल होने के लिए नियम एवं शर्तें
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में देशभर से कोई भी इच्छुक सम्मानित रचनाकार प्रतिभाग कर सकतें हैं। ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रचनाकारों को स्थान दिया जाएगा।
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में सहभागिता के लिए किसी भी रचनाकार से किसी भी प्रकार की सहयोग राशि या संकलन शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक रचनाकार को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन के लिए निर्धारित प्रक्रिया को पूरा न करने एवं नियमावली को न मानने पर रचनाकार की सहभागिता को स्थगित कर दिया जाएगा। जिसके लिए किसी भी प्रकार का वार्तालाप स्वीकार नहीं होगा।
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में सहभागिता के लिए प्रत्येक रचनाकार को रचनाओं के साथ घोषणा पत्र प्रेषित करना अनिवार्य है, घोषणा पत्र का प्रारूप देखें। घोषणा पत्र प्राप्त न होने पर रचनाकार को संकलन में स्थान नहीं दिया जाएगा।
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में शामिल रचनाकारों को किसी भी प्रकार का प्रूफ संसोधन या अवलोकन के लिए प्रेषित नहीं किया जाएगा, अत: अपनी रचनाओं को पूर्णतया: संसोधित करके या त्रुटिरहित रचनाएं ही प्रेषित करें।
✓ प्रत्येक रचनाकार को रचनाओं के लिए 4 पृष्ठ और 1 पृष्ठ परिचय के लिए दिया जायेगा, अर्थात कुल 5 पेज प्रत्येक रचनाकार को दिए जाऐंगे। ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा काव्य संकलन के लिए पद्य एवं गद्य किसी भी विधा में रचनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
रचनाकार नीचे दिए गये विवरण के अनुसार अपनी रचनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
पद्य की रचनाएं-
अधिकतम 20 पंक्तियों की – 4 रचनाएँ
अधिकतम 40 पंक्तियों की – 2 रचनाएँ
अधिकतम 64 पंक्तियों की – 1 रचनाएँ
गद्य की रचनाएं-
अधिकतम 230 शब्दों की – 5 रचनाएँ
अधिकतम 450 शब्दों की – 2 रचनाएँ
अधिकतम 900 शब्दों की – 1 रचनाएँ
✓ रचनाकार के परिचय पेज या प्रमाण पत्र में सुश्री संबोधन को छोड़कर अन्य संबोधनों श्रीमती / श्रीमान / श्री / कुमारी आदि शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाएगा, इसलिए कृपया इन शब्दों के प्रयोग के लिए आग्रह भी न करें, क्योंकि संकलन के परिचय एवं प्रमाण पत्र का फार्मेट में स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं, आप स्वयं अपना परिचय एवं रचनाएं प्रस्तुत कर रहें हैं, ऐसे में स्वयं ही अपने नाम में श्री या श्रीमती संबोधन का प्रयोग उचित भी नहीं है।
✓ संपादक मंडल एवं प्रकाशक को पूर्ण अधिकार होगा कि यदि किसी रचनाकार की रचना के किसी भी भाग में अशुद्धियाँ पाई जाती हैं तो उनमें सुधार करके उन्हें प्रकाशन योग्य तैयार करें। यदि कोई रचना या किसी रचना की कोई पंक्ति आपत्तिजनक लगे तो उसे बदलने के लिए रचनाकार को सूचित किया जाएगा ताकि आगे चलकर कोई विवाद ना हो। यदि रचना में विवादित या अभद्र या अशोभनीय शब्दावली का प्रयोग किया जाता है, तो ऐसी रचना को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
✓ संपादक मंडल या प्रकाशक प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन के लिए प्राप्त होने वाली रचनाओं के प्रकाशन को लेकर कोई भी निर्णय अंतिम रहेगा और प्राची डिजिटल पब्लिकेशन किसी भी निर्णय एवं नियम व शर्तों में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र है।
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन का प्रकाशन प्रतिभा खोज और लेखन प्रोत्साहन हेतु आयोजित स्पर्द्धा है, अत: प्रकाशक प्राची डिजिटल पब्लिकेशन ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन में प्रतिभाग करने वाले किसी भी लेखक को संकलन की नि:शुल्क प्रति एवं रॉयल्टी देने के लिए बाध्य नहीं है।
✓ ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन की प्रतियाँ प्रकाशक से डिस्काउंट रेट पर प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए प्रकाशक द्वारा एक निर्धारित समय प्रदान किया जाएगा, ताकि सह रचनाकार अपनी प्रतियाँ डिस्काउंट पर आर्डर कर सकें। प्रतियाँ आर्डर करने पर रचनाकार को प्रिन्टेड प्रमाण पत्र भी कोरियर द्वारा नि:शुल्क भेजा जाएगा।
✓ यदि आप ‘मेरी शान है तिरंगा’ साझा संकलन से संबंधित अन्य कोई जानकारी चाहते हैं तो हमें व्हॉटसएप के माध्यम से 9760418103 पर संपर्क करें।
संकलन के लिए रचनाएं कैसे भेजें
रचनाकार अपनी रचनाएं, संक्षिप्त परिचय एवं अपने फोटो के साथ hindi@prachidigital.in पर प्रेषित कर सकते हैं। यह भी ध्यान दें कि ई-मेल के विषय में हिन्दी में ‘मेरी शान है तिरंगा’ या अंग्रेजी में ‘Meri Shaan Hai Tiranga’ लिखना आवश्यक है, ताकि आपके द्वारा भेजी गई रचनाएं प्रकाशन के लिए प्रकाशक की सेलेक्शन टीम की नजरों में आ सके।













