Zindagi Ke Mayne

0

मेरा नया काव्य संग्रह ‘जिंदगी के मायने’ जैसा कि नाम से प्रतीत हो रहा है, मैंने इसमें अपने छोटे-बड़े अनुभव और मेरी नज़र में दुनिया की समझ आपके साथ साझा करने का प्रयास किया है, जिसका माध्यम छोटी-छोटी कविताओं को चुना है। ‘जिंदगी के मायने’ मेरा दूसरा काव्य संग्रह है, जिसे आपके सामने रखते हुए मुझे अपार ख़ुशी का अनुभव हो रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप मेरे इस काव्य संग्रह से बहुत कुछ सीखेंगे और जीवन को जीने का नज़रिया बदलेंगें।

-लक्ष्मण सिंह त्यागी ‘रीतेश’ (कवि, लेखक एवं शिक्षक)

Zindagi Ke Mayne Zindagi Ke Mayne Zindagi Ke Mayne

Book Information’s

Author
Laxman Singh Tyagi ‘Ritesh’
ISBN
978-8194727804
Language
Hindi
Pages
104
Binding
Paperback
Genre
Poetry
Publish On
August, 2020
Publisher

About the Author

लक्ष्मण सिंह त्यागी ‘रीतेश’ का जन्म सन् 25 अगस्त 1986 को गाँव बदरिका, तहसील सैंपऊ, जिला धौलपुर, राजस्थान में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। आपके पिता श्री रमेश चन्द्र त्यागी (दीनानाथ जी) एवं माता श्रीमती इन्द्रा त्यागी हैं। श्री रीतेश चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की संतान हैं। आपकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गाँव के ही सरकारी विद्यालय में आरंभ हुई और यहीं से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपने धौलपुर के सरकारी कालेज से बी ए तथा एम ए पूर्ण किया। धौलपुर में रहकर ही बी एड और उसके बाद ग्वालियर से एम एड की शिक्षा पूर्ण की। आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपने बारहवीं के बाद निजी विद्यालयों में अध्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया और 8 जुलाई 2013 को आपकी नियुक्ति शासकीय अध्यापक के रुप में जिला पन्ना मध्य प्रदेश में हो गई।

वर्तमान में आप शासकीय रुद्र प्रताप उत्कृष्ट उ. मा. वि. पन्ना., मध्य प्रदेश में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और इसके साथ ही स्वतंत्र लेखन कार्य व साहित्य सृजन में संलग्न हैं। अब तक आपकी चालीस से अधिक रचनाएँ विभिन्न राष्ट्रीय एवं आंचलिक पत्र-पत्रिकाओं में छप चुकीं हैं और हाल ही में पहली पुस्तक ‘सिसकती रातें’ (लघुकथा संग्रह) पोथी संस्था के माध्यम से प्रकाशित हो चुकी है जिसे पाठकों द्वारा खूब सराहा गया है…। लेखक से ई-मेल lstyagi53@gmail.com और फोन 7746842196 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Thanks for choosing to leave a comment. Please keep in mind that all comments are moderated according to our comment policy, and your email address will not be published. Please do not use keywords in the name field. Let us have a meaningful conversation.

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!